
पूरे दिन फ्लाइट उड़ती रही, रात में पता चला लैंडिंग गियर में फंसे थे दो लोग! सड़ गई थीं लाशें
AajTak
फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया. मंगलवार को जेटब्लू एयरलाइंस के एक विमान की रूटीन जांच के दौरान लैंडिंग गियर के अंदर दो शव मिले. यह घटना जहां सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं इन शवों की मौजूदगी ने सभी को हैरत में डाल दिया है.
फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया. मंगलवार को जेटब्लू एयरलाइंस के एक विमान की रूटीन जांच के दौरान लैंडिंग गियर के अंदर दो शव मिले. यह घटना जहां सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं इन शवों की मौजूदगी ने सभी को हैरत में डाल दिया है.
घटना का खुलासा कैसे हुआ? सोमवार रात करीब 11:26 बजे, एयरपोर्ट पर एक तकनीशियन ने लैंडिंग गियर के पास कुछ संदिग्ध देखा. पुलिस रेडियो पर जानकारी दी गई कि लैंडिंग गियर क्षेत्र में दो पुरुष हैं, जो हिल नहीं रहे. इस सूचना के साथ ही एयरपोर्ट पर हलचल मच गई.
दिनभर की रहस्यमयी उड़ान यह विमान सोमवार सुबह 1 बजे जमैका के किंग्सटन से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क के जॉन एफ. केनेडी (JFK) एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से यह साल्ट लेक सिटी और न्यूयॉर्क होते हुए फ्लोरिडा आया. लेकिन सवाल यह है कि इन दो शख्स ने विमान में प्रवेश कैसे किया और इतनी लंबी यात्रा कैसे पूरी की?
जमने वाली ठंड में छिपी मौत की कहानी शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करना फिलहाल असंभव है. अधिकारियों का मानना है कि ये लोग जमैका से लैंडिंग गियर में छिपे होंगे. ऐसा माना जा रहा है न्यूयॉर्क और साल्ट लेक सिटी की कड़ाके की ठंड, जो 30 डिग्री से भी नीचे थी, उनकी मौत का कारण बनी होगी.
कई राज अनसुलझे जेटब्लू एयरलाइंस ने इसे दिल दहला देने वाली घटना बताया है और कहा है कि वे पूरी जांच में सहयोग कर रहे हैं. ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन लोगों ने विमान तक पहुंचने के लिए सुरक्षा का उल्लंघन कैसे किया. क्या यह मामला मानव तस्करी का है या कुछ और बड़ा राज. छिपा हुआ है? दूसरी तरफ नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने साफ किया है कि इस घटना का विमान चालक दल या विमान संचालन से कोई लेना-देना नहीं है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










