
'पूरा देश, सेना और सैनिक PM मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं', MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का विवादित बयान
AajTak
MP के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया. जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा,
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयान का मुद्दा अभी थमा नहीं कि अब सूबे के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया. जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा, "पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं."
देवड़ा ने भावुक अंदाज में कहा, "मन में बहुत क्रोध था कि जो पर्यटक गए थे, उनका धर्म पूछकर चुन-चुनकर मारा गया. महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके, उनके सामने गोली मारी गई. बच्चों के सामने गोली मारी गई. उस दिन से पूरे देश के दिमाग में तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, जब तक उन लोगों को नहीं मारा जाएगा जिन्होंने माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे."
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हम धन्यवाद देना चाहेंगे. पूरा देश, देश की सेना, सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं. उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है.''
प्रदेश के वित्त मंत्री देवड़ा का यह बयान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर था, जिसके तहत भारतीय सेना ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी और तमाम पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे. देवड़ा ने इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की, लेकिन उनके बयान में सेना को 'प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक' बताने पर विवाद खड़ा हो गया. अब इसे सेना का अपमान बताते हुए विपक्ष ने तीखी आलोचना शुरू कर दी है.
इस्तीफे की मांग कांग्रेस ने इस बयान को सेना का अपमान करार दिया है. पार्टी की ओर से 'X' पर लिखा, ''देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं' ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है. जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है. ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है. जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं. BJP और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए. इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए.''

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









