
पुष्कर मेले में पहुंचा 7 करोड़ का घोड़ा, इतने में आ जाएंगी कई लग्जरी कारें, जानिए क्या है इसकी डाइट
AajTak
राजस्थान के पुष्कर में हर साल पशु मेला लगता है. इस बार इस मेले में फ्रेजेंड नाम का घोड़ा पहुंचा, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस घोड़े की कीमत में कई लग्जरी कारें आ जाएंगी. इस घोड़े को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं और सेल्फी भी ले रहे हैं.
राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में एक ऐसा घोड़ा लाया गया है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस घोड़े को बिसलेरी वाटर पिलाया जाता है. एक बार में देसी गाय का पांच लीटर दूध पिलाया जाता है. इसे ये दूध तीन बार दिया जाता है. यह घोड़ा लग्जरी कारों से भी काफी महंगा है.
पुष्कर मेले में पहुंचा यह घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का फ्रेजेंड घोड़ा है. घोड़े के मालिक युवराज जडेजा उसको भगवान का रूप मानते हैं. युवराज ने चार लोगों को घोड़े की सेवा में लगा रखा है. फ्रेजेंड की लंबाई करीब 64 इंच से भी ज्यादा है. दिखने में सुंदर और आकर्षक है. फ्रेजेंड को देखने के लिए मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कई देशी-विदेशी पर्यटक फ्रेजेंड के साथ सेल्फी ले रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
फ्रेजेंड के कुनबे के दो घोड़े लाखों की कीमत में रूस के घोड़ा व्यापारियों ने खरीदे हैं. यह व्यापार उन्होंने अपने गांव से ही किया. फ्रेजेंड के सात करोड़ रुपये तक लगा दिए हैं.
फ्रेजेंड के मालिक युवराज ने फ्रेजेंड को सात करोड़ रुपये की मोटी रकम के बावजूद उसे बेचने से इनकार कर दिया. वे फ्रेजेंड को अपना भगवान मानते हैं. उन्होंने किसी को भी आज तक फ्रेजेंड की सवारी नहीं करने दी. फ्रेजेंड के मालिक युवराज जडेजा के मुताबिक, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की 11 प्रतियोगिताओं में फ्रेजेंड चैंपियन रह चुका है.
युवराज ने कहा कि उनके पास मारवाड़ी नस्ल के 35 घोड़े हैं, लेकिन फ्रेजेंड को ज्यादा पसंद करते हैं. फ्रेजेंड के लिए चार कर्मचारी लगा रखे हैं, जो दिन रात फ्रेजेंड की सेवा करते हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










