
'पुलिस बुलाए तो जाना मत और पकड़ में भी आना मत'...शिवपाल यादव की सपा कार्यकर्ताओं को सलाह
AajTak
शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, पूरी सरकार से है. प्रशासन और अधिकारियों से भी है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को गुंडई नहीं करने की सलाह दी. शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई गाली भी दे तो उसे बर्दाशत कर लेना, लेकिन पुलिस की पकड़ में मत आना.
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को खास सलाह दी है. शिवपाल यादव ने कहा कि अगर कहीं झगड़ा हो रहा हो, तो झगड़ा निपटाने मत जाना, क्योंकि अगर उसमें पड़े तो जेल चले जाओगे. इतना ही नहीं शिवपाल ने कहा कि अगर पुलिस बुलाए तो भी मत जाना और पुलिस की पकड़ में भी मत आना.
शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, पूरी सरकार से है. प्रशासन और अधिकारियों से भी है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को गुंडई नहीं करने की सलाह दी. शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई गाली भी दे तो उसे बर्दाशत कर लेना, लेकिन पुलिस की पकड़ में मत आना. उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि कहीं झगड़ा हो रहा हो, तो उसे भी निपटाने के लिए नहीं जाएं. नहीं तो प्रशासन उन्हें जेल में बंद कर देगा.
शिवपाल ने अखिलेश को दिया नया नाम
इतना ही नहीं शिवपाल यादव ने जनसभा में अखिलेश यादव को नया नाम दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुलायम सिंह यादव को नेताजी कहकर बुलाते थे. उसी तरह से आज से अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के नाम से बुलाया जाएगा. इस दौरान शिवपाल यादव ने बीजेपी के मैनपुरी से उम्मीदवार रघुराज शाक्य की तुलना बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले कुत्ते से की.
मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. सपा ने इस सीट से डिंपल यादव को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है.
सपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








