
पुलिस ने नहीं की फायरिंग, अचानक आई भीड़... मुरादाबाद कमिश्नर ने बताया संभल में कैसे भड़की हिंसा
AajTak
आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए इंतजामिया कमेटी को शनिवार को बुलाया गया था. रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्वे शुरू हुआ. 10 बजे ये पूरा भी हो गया. अधिकारी ने बताया कि उस वक्त तक टीम पर कोई पथराव भी नहीं हुआ था.
यूपी के संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को खूब बवाल हुआ. हिंसा में तीन लोगों की मौत भी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि तीनों मृतकों का नाम नोमान, बिलाल और नईम है. मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि आखिर हिंसा कैसे भड़की.
आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए इंतजामिया कमेटी को शनिवार को बुलाया गया था. रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्वे शुरू हुआ. 10 बजे ये पूरा भी हो गया. अधिकारी ने बताया कि उस वक्त तक टीम पर कोई पथराव भी नहीं हुआ था. आंजनेय कुमार ने बताया कि हमारी इंटेलिजेंस ने जो इनपुट दिए थे उससे ज्यादा पुलिस बल को तैनात किया गया था.
मस्जिद से ऐलान और...
अधिकारी ने बताया कि मस्जिद से जैसे ही ऐलान हुआ कि सर्वे पूरा हो गया है तभी पत्थरबाजी होने लगी. फॉयरिंग होने लदी. अचानक भीड़ आ गई. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि हिंसा में कोई नमाजी नहीं था. 10 बजे तक सब नार्मल था. नखासा थाना इलाके में ज्यादा पत्थरबाजी हुई. अधिकारी ने बताया कि अब हालात बेहतर हैं और मामले की मैजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें: संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट बंद, 3 लोगों की मौत
20 पुलिसकर्मी घायल

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









