
पुलिस तलाश रही थी एक बाइक, मिल गईं चोरी की 17 मोटरसाइकिलें, तीन अरेस्ट
AajTak
चंद्रपुर जिले में पुलिस ने एक बाइक चोरी की वारदात को कुछ ही घंटों में ही सुलझा लिया और बाइक चुराने वाले बड़े गैंग तक पहुंच गई. पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 चोरी की बाइक बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो चोरी की बाइकों बेच देते थे.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पुलिस को एक मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मिली. छानबीन करते हुए पुलिस बाइक चुराने वाले बड़े गैंग तक पहुंच गई. पुलिस ने इनके कब्जे से 17 मोटराइकिलें बरामद की और गैंग के 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में कामयाब रही.
दरअसल 7 सितंबर को जिले के राजुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने थाने में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित दिनेश वाडगुरे ने पुलिस को बताया कि वो प्रैक्टिस करने स्कूल गया था. वहां उसने पार्किंग में बाइक खड़ी की थी. जब वो वापस आया तो उसने देखा कि बाइक नहीं थी. फिर स्थानीय थाने में उसने शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस बाइक चुराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया
पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए दो टीमों का गठन किया और 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो जिले में बाइक चोरी करते थे और बेच देते थे. पुलिस ने 28 वर्षीय सोमेश्वर नामदेव देवतले, 30 वर्षीय मिलिंद जय भारत दंभारे और 24 वर्षीय जावेद अरबाज शेख को गिरफ्तार किया.
पुलिस आरोपियों से गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी
इस मामले पर जांच अधिकारी धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 17 अलग-अलग कंपनी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. जिसकी कुल कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये बताई जा रही है. अब पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने का प्रायस कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










