
पुलिस अफसर बनकर ठगों ने कारोबारी को लगाया 20 लाख का चूना, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी थी धमकी
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में ठगों ने यूपी पुलिस का अधिकारी बनकर एक कारोबारी को करीब 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया. ठगों ने कारोबारी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए पैसों की मांग की थी. पैसे देने के बाद जब कारोबारी ने लखनऊ में फोन कर यूपी पुलिस थाने में जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके खिलाफ कोई केस ही नहीं है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक ठग ने यूपी पुलिस का अफसर बनकर कारोबारी को लाखों रुपये का चूना लगा दिया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि लखनऊ में पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात होने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 66 साल के दुकान मालिक को आपराधिक मामले में कार्रवाई से बचाने के बहाने 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.
आरोपी धोखेबाज ने 9 से 30 मई के बीच अलग-अलग मौकों पर ठाणे के बदलापुर के किराना व्यापारी से संपर्क किया. उसने दावा किया कि वो उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आलमबाग पुलिस स्टेशन का एक अधिकारी था.
बदलापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उसके खिलाफ लखनऊ के पुलिस स्टेशन में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे उसे 18,02,999 रुपये देने होंगे.
जालसाज ने कथित तौर पर पीड़ित से अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई. अधिकारी ने बताया कि बाद में जब पीड़ित ने लखनऊ पुलिस से पता किया तो पता चला कि उसके खिलाफ वहां कोई मामला दर्ज नहीं है.
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद बदलापुर पुलिस ने शनिवार को संबंधित प्रावधानों के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








