
पुलिसकर्मी ने जज को नहीं दी सही से सलामी, 7 दिन तक सैल्यूट की प्रैक्टिस करने की मिली सजा
AajTak
राजस्थान के जालोर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां जिला कोर्ट में एक हेड कांस्टेबल को जज के सामने सही तरीके से सलामी न करना भारी पड़ा है. पुलिसकर्मी का ये रवैया जज को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पुलिसकर्मी की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से कर दी.
राजस्थान के जालोर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां जिला कोर्ट में एक हेड कांस्टेबल को जज के सामने सही तरीके से सलामी न करना भारी पड़ा है. पुलिसकर्मी का ये रवैया जज को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पुलिसकर्मी की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से कर दी.
दरअसल, हेड कांस्टेबल पूनमाराम ने कोर्ट में पेश होने के दौरान न्यायाधीश को सही तरीके से सैल्यूट नहीं किया. इसपर जज नाराज हो गए, उन्होंने माना कि पुलिसकर्मी को उचित ट्रेनिंग की आवश्यकता है. जिला सेशन न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद हारून ने पुलिस महानिरीक्षक को इस बाबत निर्देश दिया. जिसके बाद एसपी ने पुलिस महानिरीक्षक और जिला न्यायालय के आदेशानुसार पुनमाराम को 7 दिनों तक पुलिस लाईन में परेड करवाने और सैल्यूट का अभ्यास कराने का निर्देश दिया.
इसके साथ ही, उन्हें कोर्ट में उपस्थिति के दौरान अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में भी पूरी जानकारी दिए जाने की बात कही. साथ ही इस आदेश के पालन की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में भेजने निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में आर्मी और बीएसएफ के जवानों ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली दोनों की लाश
7 दिनों तक चलेगी ट्रेनिंग
एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि माननीय न्यायालय और पुलिस महानिरीक्षक के आदेश अनुसार हेड कांस्टेबल पूनमाराम को 7 दिन की ट्रेनिंग के लिए निर्देशित करने के आदेश किए गए हैं. जिसमें उन्हें आदेश के संदर्भ में 7 दिनों तक पुलिस लाइन में परेड करवाने और सैल्यूट का अभ्यास करने के लिए पनिर्देशित किया है. (इनपुट- नरेश)

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










