
पुलित्जर अवॉर्ड विनर और कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को एयरपोर्ट पर रोका, नहीं मिली पेरिस जाने की परमिशन
AajTak
पुलित्जर अवॉर्ड विनर सना इरशाद मट्टू को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया. वह पेरिस जाने वाली थीं, लेकिन उन्हें अफसरों ने उड़ान भरने की परमिशन नहीं दी.
पुलित्जर पुरस्कार विजेता कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को विदेश जाने की अनुमित नहीं दी गई. जानकारी के मुताबिक मट्टू को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने विदेश जाने से रोक दिया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से उन पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
दरअसल, सना इरशाद मट्टू एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए और एक फोटोग्राफी एग्जिबिशन में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं, लेकिन उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने रोक दिया.
इस घटना के बाद सना इरशाद मट्टू ने कहा कि आज जो कुछ भी हुआ, वह पूरी तरह से अप्रत्याशित था. उन्होंने ट्वीट किया कि मैं सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट 2020 के 10 पुरस्कार विजेताओं में शामिल होने पर पुस्तक लॉन्च और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए पेरिस जाने वाली थी. फ्रांस वीजा होने के बावजूद मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उड़ान भरने से रोक दिया. सना इरशाद मट्टू ने कहा कि मुझे कोई कारण नहीं बताया गया. सिर्फ इतना कहा गया कि मैं विदेश यात्रा नहीं कर सकती.
वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मट्टू को नो-फ्लाई लिस्ट में रखा गया था. इसका मतलब है कि वह विदेश यात्रा नहीं कर सकतीं. हालाांकि इससे पहले भी कुछ कश्मीरी पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को हवाई अड्डे पर रोका गया था.
इस घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एलओसी (लुकआउट सर्कुलर) का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार की आलोचना करने वाले सभी लोगों को परेशान किया जा रहा है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










