
पुरी में जगन्नाथ मंदिर के पास 12 फर्जी सेवादार गिरफ्तार... श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने का आरोप
AajTak
ओडिशा के पुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां श्री जगन्नाथ मंदिर के 12 फर्जी सेवायतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग सेवायत बनकर श्रद्धालुओं से पैसे वसूल रहे थे। पुलिस ने इनको पुरी के बददांडा (ग्रांड रोड) और परिक्रमा रोड से पकड़ा, जहां ये विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे थे.
ओडिशा के पुरी में श्रद्धालुओं को ठगने वाले फर्जी सेवायतों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आज सोमवार को पुरी पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जो खुद को श्री जगन्नाथ मंदिर का सेवायत बताकर श्रद्धालुओं से पैसे वसूल रहे थे. पुलिस का कहना है कि ये लोग 20 से 51 साल की उम्र के हैं और मंदिर के सेवायतों जैसे कपड़े पहनकर बड़दांडा (ग्रैंड रोड) और परिक्रमा रोड पर श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे थे.
एजेंसी के अनुसार, श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाला यह गिरोह कई महीनों से सक्रिय था. खासतौर पर पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठग रहा था. श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को धर दबोचा.
यह भी पढ़ें: पिता बिहार में मौलवी बेटा यूपी में पुजारी... मेरठ में कासिम कृष्ण बनकर करा रहा था मंदिर में पूजा
पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल और लगभग 20,000 रुपये कैश बरामद किए हैं. आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप कुमार बेहरा, 22 वर्षीय बलराम बड़ा पांडा, 27 वर्षीय महिमा प्रसाद बराल, 32 वर्षीय मनोजरण साहू, 36 वर्षीय जगन्नाथ दास, 33 वर्षीय अर्जुन प्रुस्टी, 27 वर्षीय जगन्नाथ मिश्रा, 34 वर्षीय महेश्वर दास, 20 वर्षीय संतोष राउत, 23 वर्षीय सोनू दास, 51 वर्षीय प्रदीप कुमार त्रिपाठी और 23 वर्षीय सागर राठ के रूप में हुई है. ये सभी पुरी शहर के रहने वाले हैं.
पुलिस का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और केवल अधिकृत सेवायतों से ही संपर्क करने की सलाह दी है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








