
पुतिन के घर के पास ड्रोन से हमला! रूस ने किया दावा, जेलेंस्की बोले- सरासर झूठ
AajTak
रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के आवास के पास लंबी दूरी वाले ड्रोन्स से हमला किया, जिसे एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया. यूक्रेन ने आरोप को झूठ बताया है. रूस ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है और शांति वार्ता में अपनी स्थिति की समीक्षा की बात कही है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की है. वहीं यूक्रेन ने इस दावे को पूरी तरह झूठ बताया है और कहा है कि रूस शांति वार्ता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन ने उत्तरी रूस के नोवगोरोद क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति आवास पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. लावरोव के मुताबिक रात के समय लंबी दूरी वाले ड्रोन दागे गए, जिन्हें रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया. उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ.
पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश
लावरोव ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रूस की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी हमलों के लिए लक्ष्य पहले ही तय कर लिए हैं. उन्होंने इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद करार दिया और कहा कि ऐसे लापरवाह कदम बिना जवाब के नहीं छोड़े जाएंगे.
रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यह हमला उस समय हुआ है जब संभावित यूक्रेनी शांति समझौते को लेकर बातचीत चल रही है. उन्होंने साफ किया कि रूस बातचीत से पीछे नहीं हटेगा, लेकिन अब उसकी बातचीत की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
दूसरी ओर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस इस तरह के बयान देकर कीव में सरकारी इमारतों पर हमले की जमीन तैयार कर रहा है. उन्होंने कहा कि रूस का यह दावा शांति वार्ता को कमजोर करने की कोशिश है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










