
पुणे: सीवेज ट्रीटमेंट चैंबर में गिरे दो मजदूर, दम घुटने की वजह से दोनों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में सीवेज ट्रीटमेंट चैंबर में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. दरअसल चैंबर में सेक्शन पाइप डालने की कोशिश के दौरान पाइप के झटके से एक मजदूर फिसलकर नीचे गहराई में चला गया जिसे बचाने उसका दूसरा साथी नीचे जा रहा था और इसी दौरान दोनों गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के पुणे में एक फर्म के सीवेज ट्रीटमेंट चैंबर में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है.
दो मजदूरों की मौत को लेकर पुलिस ने शनिवार को कहा कि पुणे के रंजनगांव औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माण फर्म के परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट चैंबर में गिरने से दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई.
दोनों मृतक मजदूर एक हाउसकीपिंग फर्म के कर्मचारी थे. "दोनों कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे और शुक्रवार को चैम्बर में सेक्शन पाइप डालने की कोशिश कर रहे थे.
इसी दौरान उनमें से एक पाइप के झटके के बाद 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे में फिसल गया. अपने सहयोगी को बचाने के लिए, दूसरा कर्मचारी टैंक में सीढ़ी लगाकर नीचे जाने लगा. हालांकि, वह अपना संतुलन खो बैठा और अपने सहयोगी को खींचते हुए टैंक के अंदर गिर गया.
अधिकारी ने कहा कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है. हालांकि उनके मौत की जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा, "हम आईपीसी की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत) के तहत हाउसकीपिंग फर्म के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं.''
बता दें कि इससे पहले आउटर दिल्ली के मुंडका में एक अपार्टमेंट में बीते दिनों सफाई करने के लिये सीवर में उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई थी. जबकि, दो अन्य की हालत गंभीर हो गई थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








