
पुणे में भीषण हादसा... 31 टन चीनी ले जा रहा ट्रक लग्जरी बस से टकराया, 4 लोगों की मौत, 18 घायल
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक भीषण हादसा हो गया है. यहां 31 टन चीनी की बोरियां लादे जा रहा ट्रक एक बस से टकरा गया. इसमें चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक हाइवे पर जा रही बस से टकरा गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा पुणे में नरहे अम्बेगांव के पास हुआ है. यहां मल्टी व्हील कार्गो ट्रक 31 टन चीनी की बोरियां लादकर हाइवे से जा रहा था. उसी दौरान ट्रक ने एक बस में पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार की आधी रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और 18 घायल हो गए.
आठ किलोमीटर के ढलान वाले रास्ते पर थी बस, तभी पीछे से टकरा गया ट्रक
घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को अग्निशमन टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है. दुर्घटनास्थल पुणे बैंगलोर हाइवे पर स्वामी नारायण मंदिर से सटे नौवाले पुल क्षेत्र की ढलान पर हुई है. यहा इलाका पुणे के अंबेगांव क्षेत्र में आता है.
बताया जा रहा है कि नई कटराज सुरंग से भूमकर चौक तक लगभग 8 किलोमीटर तक ढलान है. इसी ढलान वाले रास्ते पर बस यात्रियों को लेकर जा रही धी, उसी दौरान भारी वजन लेकर ट्रक भी आ रहा था. ढलान पर ट्रक नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से जाकर बस में टकरा गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पीएमआरडीए से 1 रेस्क्यू वैन सहित कुल 7 अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बचाया.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








