
पुणे में बिना ड्राइवर के सरपट दौड़ने लगा नगर निगम का लोडिंग वाहन... रिवर्स गियर में लगाई रेस, Video
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक टेम्पो बिना ड्राइवर के सड़क पर तेजी से दौड़ने लगा. यह टेम्पो नगर निगम (Municipal corporation) का था, जो रिवर्स गियर में रेस लगा रहा था. लोगों ने देखा तो वे हैरान रह गए. सड़क पर मौजूद कुछ वाहन सवारों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) के हडपसर इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिना ड्राइवर के पुणे नगर निगम का टेंपो रिवर्स गियर में दौड़ने लगा. आसपास के लोगों ने जब देखा तो वे हैरान रह गए. सड़क पर मौजूद लोगों ने सतर्क होकर सूझबूझ दिखाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
यहां देखें Video
जानकारी के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के पुणे के हडपसर इलाके का है. यहां पुणे नगर निगम का टेम्पो खड़ा था. उसी दौरान नगर निगम का लोडिंग वाहन रिवर्स गियर में दौड़ने लगा. यह चार पहिया वाहन सड़क पर इतनी तेजी से दौड़ा कि देखने वाले हैरान रह गए. राहगीरों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Punjab: बिना ड्राइवर के 84 किलोमीटर तक दौड़ती रही ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप, जांच के आदेश
लोडिंग वाहन काफी दूर तक रिवर्स गियर में चलता रहा. गनीमत रही कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. काफी दूर तक जाने के बाद वाहन कई बार डिवाइडर से भी टकराया. इसके बाद डिवाइडर से टक्कर होने के बाद रुक गया.
सड़क पर जब लोडिंग वाहन दौड़ रहा था तो उसके साथ-साथ कुछ लोग वीडियो बनाते हुए चल रहे थे. हालांकि इस दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोगों ने सूझबूझ दिखाई और सावधानी से खतरे का बचाव किया. हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










