
पुणे पोर्श केस: बॉम्बे HC ने 8 आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को पुणे के बहुचर्चित पोर्श कांड मामले के नाबालिग आरोपी के पिता, डॉक्टरों और अन्य समेत आठ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि अपराध गंभीर है और जमानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को पुणे के पोर्श कांड मामले में नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल, सासून अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत आठ आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित करने तथा सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए ये फैसला सुनाया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल, सासून अस्पताल के दो डॉक्टरों और अन्य समेत कुल आठ आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जो अपराध हुआ है, वह बहुत ही गंभीर प्रकृति का है. ऐसी स्थिति में आरोपियों को जमानत देना सही नहीं होगा. अदालत ने आशंका जताई कि यदि आरोपियों को बाहर जाने दिया गया तो वह मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और सबूतों में हेरफेर करने की कोशिश कर सकते हैं.
'सबूतों से छेड़छाड़' राज्य की ओर से कोर्ट में पेश हुए विशेष लोक अभियोजक शिशिर ने जमानत का विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि आरोपियों ने हादसे के तुरंत बाद ब्लड सैंपल बदलकर महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ की और न्यायिक प्रक्रिया के साथ धोखा किया. अधिवक्ता ने कहा कि कई गवाह अस्पताल में डॉक्टरों के जूनियर हैं या आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें प्रभावित किया जा सकता है. कोर्ट ने अभियोजन के तर्कों से सहमति जताते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता और गवाहों पर प्रभाव की संभावना को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती.
क्या है मामला
बता दें कि ये मामला 19 मई 2024 का है, जब कल्याणी नगर में एक नाबालिग ने कथित तौर पर शराब पीकर पोर्श कार चलाई और दो आईटी प्रोफेशनल्स- अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद ब्लड सैंपल में छेड़छाड़ और जांच में कई कथित अनियमिताओं का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें अग्रवाल परिवार के सदस्यों और सासून अस्पताल के स्टाफ की मिलीभगत सामने आई थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






