
पुणे: पाकिस्तान समर्थक पोस्ट पर इंजीनियरिंग की छात्रा गिरफ्तार, केस दर्ज
AajTak
पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुणे पुलिस ने इंजीनियरिंग की छात्रा खातिजा शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी छात्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान के पक्ष में आपत्तिजनक नारे पोस्ट किए थे. पुणे के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि देशविरोधी पोस्ट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.
भारत-पाकिस्तान में जारी टेंशन के बीच पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुणे पुलिस ने शुक्रवार को एक 19 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा खातिजा शेख को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एक हिंदू संगठन की शिकायत के बाद की गई, जिसने आरोप लगाया कि छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" जैसा पोस्ट किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है और उसने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान के पक्ष में आपत्तिजनक नारे पोस्ट किए थे.
शिकायत मिलने के बाद खड़की इलाके के कोंढवा पुलिस स्टेशन में छात्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य), 196 (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और 352 (जानबूझकर अपमान जो शांति भंग करने के इरादे से किया गया हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुणे के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है. उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर ऐसे देशविरोधी पोस्ट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जो भी इस तरह की हरकत करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हल्का तनाव देखा गया. कुछ स्थानीय संगठनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर छात्रा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










