
पुणे-नासिक हाइवे पर बड़ा हादसा... रोड के किनारे खड़ी बस से टकराई वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
पुणे-नासिक हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में तेज रफ्तार टेम्पो ने मिनी वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खड़ी एक बस से जा टकराई. हादसे के बाद का सीन बेहद भयावह था. स्थानीय लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुणे-नासिक हाइवे (Pune-Nashik Highway) पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना पुणे-नासिक हाइवे पर सुबह करीब 10 बजे नारायणगांव के पास हुआ. यहां एक टेम्पो ने मिनी वैन को पीछे से टक्कर मार दी. इससे वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई. पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि मिनी वैन नारायणगांव की ओर जा रही थी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बस से जा भिड़ी. इस हादसे में मिनी वैन में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: दुबई में साउथ एक्टर की कार का खतरनाक एक्सीडेंट, उड़े परखच्चे, वीडियो देख खड़े होंगे रोंगटे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा काफी भयावह था. घटना में मिनी वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी मुश्किलें आईं. पुलिस और राहत दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.
नारायणगांव के आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने कहा कि अभी तक सभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








