
पुंछ आतंकी हमले को 'स्टंटबाजी' बताकर फंसे चुन्नी, पंजाब निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई के लिए EC को लिखा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था और अन्य चार सैनिक घायल हो गए थे. हमले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चन्नी बोले, 'ये सब स्टंट हैं, हमले नहीं (ये स्टंटबाजी हो रही है, हमले नहीं हो रहे). जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तब बीजेपी को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है.'
कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ आतंकी हमले को एक 'चुनावी स्टंट' करार दिया, जिसे पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है. पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया था.
कार्रवाई के लिए EC को लिखा
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मंगलवार को इस मामले पर आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय चुनाव आयोग को लिखा है. सीईओ सिबिन सी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'जालंधन जिला चुनाव अधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार चन्नी की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.'
'ये हमले नहीं स्टंटबाजी है'
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था और अन्य चार सैनिक घायल हो गए थे. हमले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चन्नी बोले, 'ये सब स्टंट हैं, हमले नहीं (ये स्टंटबाजी हो रही है, हमले नहीं हो रहे). जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तब बीजेपी को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है.'
जालंधर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा लोगों के जीवन और शरीर के साथ खेलना जानती है.' पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया और कई नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










