
पीपल के पेड़ पर लटकी कार देख सहम गए लोग, ड्राइवर भी नहीं मिला, देखें CCTV वीडियो
AajTak
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बीती रात एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. रफ्तार का जुनून इस कदर हावी था कि एक कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पेड़ पर जा लटकी.
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. जहां बीती रात तेज रफ्तार टैक्सी कार ने बाइक सवार को उड़ा दिया. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. तस्वीरें ऐसी, जैसे कोई फिल्मी सीन चल रहा हो.
बख्तावरपुर गांव का यह मामला है. जहां रफ्तार का कहर इस कदर टूटा कि कुछ ही सेकंड में सब कुछ तबाह हो गया. तेज रफ्तार टैक्सी नंबर ऑरा कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद कार हवा में उछलती है और सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ पर जाकर लटक जाती है. ये मंजर किसी एक्सीडेंट से ज्यादा किसी एक्शन फिल्म का सीन लगता है. लेकिन हकीकत में ये रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक अंजाम है.
जानकारी के मुताबिक, कार पल्ला गांव की तरफ से बख्तावरपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान अकबरपुर माजरा का रहने वाला युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था. गढ़ी टांडा के कब्रिस्तान के सामने अचानक तेज रफ्तार कार का बैलेंस बिगड़ा. कार रॉन्ग साइड में पहुंची और सीधे बाइक सवार से जा टकराई.
हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है.
सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पेड़ से लटकी कार को क्रेन की मदद से नीचे उतरवाया गया. क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले जाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. देखें VIDEO:-

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









