
पीटी उषा, इलैयाराजा समेत ये 4 दिग्गज जाएंगे राज्यसभा, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
AajTak
देश की महान एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. संगीतकार इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और वी. विजयेंद्र प्रसाद को भी राज्यसभा भेजा जा रहा है.
देश की महान एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. पीटी उषा के साथ ही फिल्म कंपोजर और संगीतकार इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और वी. विजयेंद्र प्रसाद को भी राज्यसभा भेजा जा रहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
पीएम मोदी ने पीटी उषा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीटी उषा को खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, लेकिन पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है. उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई.
इलैयाराजा के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है. उनकी रचनाएं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं. वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया. खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










