
पीएम मोदी से दोस्ती, ट्रंप टैरिफ और यूक्रेन जंग... पुतिन का पूरा Super Exclusive इंटरव्यू यहां पढ़ें
AajTak
क्रेमलिन में 'आजतक' को दिए Super Exclusive इंटरव्यू में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. इसके अलावा पुतिन ने ट्रंप टैरिफ, यूक्रेन जंग समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. अपने करीब 30 घंटे के इस दौरे में पुतिन कई अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात करेंगे. उससे पहले ‘आजतक’ ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया. रूस की राजधानी मॉस्को के क्रेमलिन में ‘आजतक’ की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन को दिए वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुतिन ने तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.
पढ़ें-इस पूरे इंटरव्यू में पूछा गया हर सवाल और राष्ट्रपति पुतिन का उसपर जवाबः- अंजना ओम कश्यपः व्लादिमीर पुतिन निस्संदेह दुनिया के सबसे प्रभावशाली राजनीतिज्ञों में से एक हैं, जिनके फैसले सिर्फ रूस ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देशों को प्रभावित करते हैं. वो वैश्विक मंच पर एक बेहद प्रभावशाली और रहस्यमय व्यक्तित्व हैं. और सच कहें तो इससे ज़्यादा रोमांचक कुछ हो ही नहीं सकता.
गीता मोहनः आज हमारे साथ मौजूद हैं दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में से एक. एक ऐसे शख़्स, जिन्होंने सब कुछ देखा है- युद्धों से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदियों तक, देशों के विघटन से लेकर बदले हुए वर्ल्ड ऑर्डर तक. बोरिस येल्सिन से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक और अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह से लेकर नरेंद्र मोदी तक.
उन्होंने दुनिया को अपनी आंखों के सामने बदलते हुए देखा है. उन्होंने रूस को बेहद कठिन और उथल-पुथल भरे दौर से निकाला है और फिर भी आज अपनी नेतृत्व क्षमता से एक ऐसी पहचान बनाई है जिसे दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती.
व्लादिमीर पुतिनः मैं इस बात से सबसे ज्यादा खुश हूं कि मेरी मुलाकात मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से होने वाली है. भारत में इस मुलाकात को लेकर हम बहुत पहले ही सहमति जता चुके थे. हमारे बीच चर्चा करने को बहुत कुछ है, क्योंकि भारत के साथ हमारे साझा सहयोग का विस्तार बहुत बड़ा है. मैं यहां हमारे संबंधों के इतिहास के बारे में तो बात ही नहीं कर रहा हूं. क्योंकि हमारे बीच रिश्तों का इतिहास सचमुच अनोखा है.
जिस रास्ते पर भारत आजादी के बाद चला है. 77 साल गुजर चुके हैं, जो कि इतिहास के हिसाब से एक छोटा अंतराल है. पर भारत ने इतने ही समय में बहुत प्रगति की है. मैं इसके बारे में और बात करूंगा, मगर जब वर्तमान में हम खुद को देखते हैं तो इतना बदलाव नजर नहीं आता. पर जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें ये किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं लगता.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






