
पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को लेकर हुई चर्चा
AajTak
प्रधानमंत्री ने मिर्जियोयेव के साथ अपनी बातचीत को 'सार्थक' बताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, 'हमने द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अपने साझा संकल्प को दोहराया.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई.
उज्बेकिस्तान की तरफ से किया गया था फोन
प्रधानमंत्री ने मिर्जियोयेव के साथ अपनी बातचीत को 'सार्थक' बताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, 'हमने द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अपने साझा संकल्प को दोहराया.'
उज्बेकिस्तान की तरफ से शुरू हुई यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में शिखर वार्ता होनी है, जिसमें यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के तरीकों पर चर्चा होगी.
मिर्जियोयेव ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, तकनीक और लोगों के आपसी संबंध जैसे कई अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की. इसके अलावा, उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए और भारत व मध्य एशिया के बीच सदियों पुराने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










