
पीएम मोदी किसे चुनेंगे दिल्ली का सीएम? विधायक दल की बैठक में कल फैसला, जानें- रेस में कौन आगे
AajTak
जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में वक्त लेना BJP का ट्रेडमार्क बन गया है. चाहे पहली बार साल 2014 में महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान हो या फिर योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर चौंकाना. BJP न सिर्फ मुख्यमंत्री चुनने में वक्त लेती है. बल्कि अपने मुख्यमंत्री से सबको हैरान भी करती रही है. इसीलिए BJP विपक्ष के हमलों को भाव नहीं दे रही और आम आदमी पार्टी के जख्मों पर नमक रगड़ने से नहीं चूक रही.
दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी को अपना जनादेश दिया. दिल्ली वालों ने प्रधानमंत्री मोदी के वादों पर भरोसा किया और BJP ने 8 फरवरी को इतिहास बना दिया. 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता बीजेपी को सौंपी लेकिन 10 दिन बाद भी BJP मुख्यमंत्री के नाम की जगह उसे चुने जाने की तारीख और समय बता रही है. ऐसे में दिल्ली वालों को इंतजार है कि उनसे प्रधानमंत्री मोदी के जरिए किए गए वादों को दिल्ली में कौन पूरा करेगा? अब दिल्ली में बुधवार 18 फरवरी को BJP विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना जाएगा और गुरुवार को मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेगा.
प्रधानमंत्री मोदी बता चुके हैं कि दिल्ली में BJP सरकार सबसे पहले यमुना का पानी स्वच्छ बनाएगी फिर रिवर फ्रंट और ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी. वॉटर मेट्रो की संभावना से प्रधानमंत्री मोदी ने इनकार नहीं किया यानी पीएम मोदी के दिमाग में दिल्ली के विकास के ब्लू प्रिंट को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. बस अब सवाल उस चेहरे को लेकर बचा है, जो राजधानी में BJP के इन वादों को जमीन पर उतारेगा. आखिर दिल्ली में अमदाबाद जैसा रिवरफ्रंट बनाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी किसके कंधों पर डालेंगे? वो कौन होगा जो दिल्ली में अहमदाबाद की तरह रिवरफ्रंट बनाकर देश की राजधानी को नया प्रतीक देने का काम करेगा?
दिल्ली वाले किए गए वादों को पूरा होते देखने को बेताब हैं लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उस चेहरे को जानने की है, जिसके नेतृत्व में 27 साल बाद BJP की सरकार बनेगी. दिल्ली में सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बनाया हुआ है. जिसने चुनाव हार चुकी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को BJP पर हमला करने का मौका दे दिया है. AAP लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है कि पार्टी सीएम चुनने में इतना समय क्यों लगा रही है.
20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
BJP भले ही सीएम का नाम नहीं बता रही हो लेकिन उसके शपथ ग्रहण की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है, जो 20 फरवरी को सुबह 11.30 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेगा. इससे पहले शाम 4.30 बजे ये कार्यक्रम होना था. तो बीजेपी की तरफ से शपथ की तारीख वक्त और जगह मुकर्रर कर दी गई है. रामलीला मैदान में शपथ के लिए तंबू गढ़ने भी शुरू हो गए हैं. लेकिन विपक्ष मुख्यमंत्री के नाम में हो रही देरी को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है.
जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में वक्त लेना BJP का ट्रेडमार्क बन गया है. चाहे पहली बार साल 2014 में महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान हो या फिर योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर चौंकाना. BJP न सिर्फ मुख्यमंत्री चुनने में वक्त लेती है. बल्कि अपने मुख्यमंत्री से सबको हैरान भी करती रही है. इसीलिए BJP विपक्ष के हमलों को भाव नहीं दे रही और आम आदमी पार्टी के जख्मों पर नमक रगड़ने से नहीं चूक रही.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






