
पीएम कह रहे ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, रक्षामंत्री कह रहे अभी तो वार्म अप था...होना क्या है?
AajTak
पीएम मोदी तो लगातार ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है कह ही रहे हैं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीछे नहीं हैं. वह भी बार-बार सेना को तैयार रहने का संदेश देते रहते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-पाकिस्तान युद्ध में हुए सीजफायर के बाद लगातार यह कहने से नहीं चूक रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. जाहिर है कि आम लोगों को अभी भी लगता है कि सरकार एक्शन मोड में है.कभी भी कुछ हो सकता है. 28 मई को सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल की बात सुनकर बहुत से लोगों को फिर से युद्ध शुरू होने या भारत सरकार के किसी एक्शन का इंतजार हो गया. 12 मई 2025 को राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति है. यह केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ है. इसके बाद, 26, 27, और 29 मई को गुजरात, गांधीनगर, और पश्चिम बंगाल (अलीपुरद्वार) की रैलियों में उन्होंने इसे दोहराया, यह कहते हुए कि पाकिस्तान को तीन बार उसके घर में मारा गया है. 29 मई को उन्होंने पश्चिम बंगाल में कहा कि सिंदूर खेला की इस पावन धरती पर मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है!.
पीएम मोदी तो लगातार ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है कह ही रहे हैं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीछे नहीं हैं. वह भी बार-बार सेना को तैयार रहने का संदेश देते रहते हैं. 30 मई को ही नेवी के एक कार्यक्रम में उन्होंने बयान दिया कि , आप अपनी तैयारियों में कोई कमी न रखें,अब तक जो हुआ, वह तो वार्म अप था, अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई जुर्रत की, तो इस बार नेवी भी हरकत में आएगी, और फिर भगवान ही जानता है कि पाकिस्तान का क्या होगा !
1-पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने के लिए ऑपरेशन सिंदूर एक सतत कार्रवाई रहेगी
मोदी का बयान भारत की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को रेखांकित करता है, जिसे उन्होंने नया सामान्य (new normal) कहा. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ तीन सिद्धांत स्थापित किए हैं.
- निर्णायक जवाबी कार्रवाई: आतंकी हमले का जवाब भारत अपनी शर्तों पर देगा, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर.
-परमाणु ब्लैकमेल की अस्वीकृति: पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को भारत नजरअंदाज करेगा. मोदी ने कहा, परमाणु ब्लैकमेल काम नहीं करेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










