
पिता करें इनकार तो पुत्र टिकट को बेकरार! BJP का टिकट सिलेक्शन, विजयवर्गीय फैमिली की बढ़ी टेंशन
AajTak
MP Vidhansabha Chunav 2023: पिता को टिकट देकर बीजेपी ने तकरीबन ये भी साफ कर दिया है कि कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के लिए उम्मीदें खत्म हो गई हैं. लेकिन आकाश विजयवर्गीय लगता है कि अड़ गए हैं. राजधानी भोपाल के बीजेपी दफ्तर में गुरुवार शाम आकाश के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन कर दिया.
बीजेपी की दूसरी सूची जारी होते ही मध्य प्रदेश की सियासत एकाएक गरमा गई है. पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से विधानसभा उम्मीदवार बनाया है. विजयवर्गीय चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं थे. लेकिन बीजेपी ने फैसला कर दिया कि चुनाव लड़ना है. पिता को टिकट देकर बीजेपी ने तकरीबन ये भी साफ कर दिया है कि कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के लिए उम्मीदें खत्म हो गई हैं. लेकिन आकाश विजयवर्गीय लगता है कि अड़ गए हैं. राजधानी भोपाल के बीजेपी दफ्तर में गुरुवार शाम आकाश के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन कर दिया.
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय को जब से टिकट थमाया गया है, तब से उनका दर्द-ए-दिल काबू में ही नहीं आ रहा. संगीत प्रमी विजयवर्गीय इन दिनों खुलकर गा नहीं पा रहे. दिल में कांटे चुभ रहे हैं. लेकिन दर्द भी बचते-बचाते बयां करना पड़ रहा है. पार्टी का हुक्म है तो बजाना ही पडेगा. ना-ना करते-करते ही सही चुनाव लड़ना ही पड़ेगा.
'चुनाव लड़ने की एक प्रतिशत भी इच्छा नहीं थी'
बता दें कि भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें अपने उम्मीदवार बनने पर अब भी विश्वास नहीं हो रहा है. इंदौर में मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय बोले, ''मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं उम्मीदवार हूं. मैं आपसे सच कह रहा हूं. मुझे लग ही नहीं रहा है कि मुझे टिकट मिल गया और मैं उम्मीदवार बन गया हूं. मेरी चुनाव लड़ने की एक प्रतिशत भी इच्छा नहीं थी.''
'लोगों के सामने हाथ जोड़ने कहां जाएंगे'
भाजपा महासचिव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, चूंकि वह बड़े नेता हो गए हैं, इसलिए लग रहा था कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर भाषण देने जाना होगा और अब वह लोगों के सामने हाथ जोड़ने कहां जाएंगे. हर रोज 8 स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. जिनमें से 5 जगहों पर वह हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगे, जबकि 3 अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए कार का सहारा लेंगे. मतलब विजयवर्गीय ने सोचा कुछ और था, हुआ कुछ और. तैयारी कर रखी थी स्टार प्रचारक के रोल की. लेकिन अब पार्टी ने कह दिया-खुद मैदान में उतरिए. टीम को आप जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










