
पिज्जा में निकला चाकू का टुकड़ा, कंपनी का मैनेजर करने लगा फोटो शेयर न करने की गुहार
AajTak
पुणे के पिंपरी-चिंचवड में पिज्जा में चाकू का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है. इस मामले में शिकायतकर्ता अरुण कापसे को पिज्जा खाने के दौरान मामूली चोट आई.
पुणे के पिंपरी-चिंचवड में पिज्जा में चाकू का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है. इस मामले में शिकायतकर्ता अरुण कापसे को पिज्जा खाने के दौरान मामूली चोट आई. अरुण कापसे ने शुक्रवार को स्पाइन रोड स्थित एक दुकान से एक नामी कंपनी का पिज्जा ऑर्डर किया था. इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन 596 रुपये का पेमेंट भी किया. लेकिन, जब पिज्जा आया और वो इसे खा रहे थे उसी दौरान उसमें चाकू (कटर) का एक टुकड़ा निकल आया. यह मामला तब सामने आया जब पिज्जा खाते समय चाकू के टुकड़े की वजह से उन्हें मामूली चोट आई. उन्होंने इसकी सूचना पिज्जा कंपनी के मैनेजर को दी. चाकू मिलने की फोटो भेजने के बाद मैनेजर शिकायतकर्ता अरुण कापसे के घर पहुंचा और उनसे फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर न करने का अनुरोध करने लगा.
शिकायतकर्ता ने कहा कि पिज्जा में उन्हें एक धारदार कटर मिला. पिज्जा खाते समय कटर का टुकड़ा उनके मुंह में चुभ गया. मैनेजर को बताने पर पहले वह इनकार करता रहा, लेकिन जब फोटो भेजा गया तो मैनेजर घर पहुंचा और फोटो को वायरल न करने का आग्रह करने लगा.
FDA में शिकायत दर्ज कराने की बात शिकायतकर्ता अरुण कापसे ने कहा, 'मैंने शुक्रवार को एक नामी कंपनी का पिज्जा ऑर्डर किया. मैंने पिज्जा के लिए 596 रुपये भी चुकाए. लेकिन पिज्जा खाते वक्त अचानक मुझे चाकू का टुकड़ा महसूस हुआ. बाहर निकालने पर पता चला कि वह चाकू का टुकड़ा है. जो कटर की तरह दिख रहा है. इसके बाद मैंने इसकी तस्वीर खींची और भेज दी. कुछ ही देर में कंपनी का मैनेजर आ गया. उसने स्वीकार किया कि मामला मीडिया में न जाए इसलिए उसने पिज्जा के पैसे न देने की बात कही. शिकायतकर्ता ने कहा कि वह FDA में शिकायत दर्ज कराएंगे.
वहीं, कंपनी के मैनेजर ने कहा कि यह चाकू (कटर) का टुकड़ा है. हमने गलती की है. हम जानते हैं कि जब कटर का एक टुकड़ा निकल जाता है तो क्या हो सकता है. इंसान इससे गंभीर रूप से घायल हो सकता था.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










