
पिछले 10 साल से स्विस बैंक में छिपाए गए काले धन का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
ABP News
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में ये बात कही. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हाल के सालों में विदेशों में छिपाए गए ब्लैक मनी को वापस लाने के लिए सरकार ने कई कोशिशें की हैं.
नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 साल से स्विस बैंक में छिपाए गए काले धन का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है. लोकसभा में विन्सेंट एच पाला के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि हाल के सालों में विदेशों में छिपाए गए काले धन को वापस लाने के लिए सरकार ने अनेक प्रयास किये हैं जिनमें काला धन एवं कर अधिरोपण कानून को प्रभावी करना, विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना आदि शामिल हैं. पंकज चौधरी ने बताया कि इस साल 31 मई तक काला धन अधिनियम, 2015 की धारा 10(3)/10(4) के तहत 66 मामलों में निर्धारण आदेश जारी किए गए हैं जिसमें 8,216 करोड़ रुपये की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि एचएसबीसी मामलों में लगभग 8,465 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति को कर के अधीन लाया गया है और 1294 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आईसीआईजे (खोजी पत्रकारों का अंतरराष्ट्रीय संघ) मामलों में लगभग 11,010 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है.More Related News

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












