
पालघर: जिस गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को छोड़ा, मामूली बहस के बाद कर दी उसी की हत्या
AajTak
पालघर जिले में विवाद के बाद अपने गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने जिस गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को छोड़ा उसी की हत्या कर दी है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में विवाद के बाद अपने गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मनोर के एक गांव में रहने वाले आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और जिले के वसई इलाके के नालासोपारा की रहने वाली 40 साल की पीड़िता के साथ संबंध बना लिया था.
आरोप है कि रविवार दोपहर को जब पीड़िता उस व्यक्ति के घर आई और उससे किसी अन्य महिला के साथ उसके कथित संबंध के बारे में पूछताछ की तो वह भड़क गया. महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करेगी.
पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की पिटाई कर दी. वह इतने पर नहीं थमा बल्कि उसने तो महिला पर संगमरमर की टाइल से हमला कर दिया. बाद में कुछ लोग पीड़िता को घायल हालत में अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने कहा, आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 351(3) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






