
पार्टी, परिवार, वोट और विरासत... मुलायम के बाद अखिलेश के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां
AajTak
पिता मुलायम सिंह के निधन के बाद अब अखिलेश यादव के सामने पार्टी ही नहीं बल्कि परिवार को भी बचाए रखने की चुनौती होगी. अखिलेश पर आरोप लगता रहा है कि वह युवा ब्रिगेड के कुछ नेताओं से घिरे रहते हैं और उनके सिवा किसी की बात कम ही सुनते हैं.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. पिता की छत्रछाया के बिना ही अखिलेश यादव को आगे की सियासी राह तय करना है. सपा की कमान पहले से ही अखिलेश के हाथों में है, लेकिन मुलायम के नहीं रहने से राजनीतिक डगर काफी मुश्किलों भरी हो गई है. अखिलेश के सामने अपने यादव कुनबे को एकजुट रखने के साथ-साथ सपा के सियासी आधार और मुलायम के एम-वाई समीकरण को साधे रखने की चुनौती होगी है. इतना ही नहीं मुलायम की मैनपुरी सीट पर नेताजी के सियासी वारिस को भी तलाशना होगा.
मुलायम सिंह यादव अपने जीते ही अपनी सियासी विरासत को अखिलेश यादव के हवाले कर गए, लेकिन अब आने वाले वक्त में अखिलेश को कई बड़े और कड़े इम्तेहान से गुजरना होगा. 'नेताजी' के साथ कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ उनके भावात्मक रिश्ते की डोर को अखिलेश कितनी मजबूती से बांध पाते हैं. मुलायम के बिना सपा के लिए आगे की राजनीतिक राह कितनी मुश्किल होगी या सपा आगे कितना बढ़ेगी, यह अखिलेश यादव के सियासी कौशल पर निर्भर करेगा.
यादव कुनबे को एकजुट रखने की चुनौती
समाजवादी पार्टी और यादव कुनबे दोनों को मुलायम सिंह यादव ने एक साथ जोड़कर रखा था. मुलायम के बाद पूरे यादव परिवार को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी अखिलेश यादव के कंधों पर है, लेकिन चाचा शिवपाल सिंह यादव से लेकर अपर्णा यादव तक की सियासी राह अलग हो चुकी है. धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, रामगोपाल यादव सहित करीब एक दर्जन परिवार के सदस्य राजनीति में है, जिन्हें सपा के साथ मजबूती से जोड़कर रखने की चुनौती अखिलेश यादव के ऊपर है.
शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का नजरिया शुरू से ही स्पष्ट है. अखिलेश चाचा के तौर पर तो उन्हें सम्मान देते हैं, लेकिन सियासी तौर पर साथ लेकर चलने के लिए राजी नहीं है. ऐसे में शिवपाल यादव को छोड़ दिया जाए, तो अखिलेश यादव अपने बाकी सभी पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहतर सामंजस्य और आपसी एकजुटता के साथ सियासी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. मुलायम के आखिरी समय में पूरा परिवार एकजुट रहा और अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ गुरुग्राम में दो सप्ताह तक डटे रहे. काफी अरसे के बाद यह पहला मौका था जब यादव परिवार एक साथ रहा. मुलायम के बाद कुनबे को एक धागे में पिरोये रखने की जिम्मेदारी अखिलेश पर है.
समाजवादी पार्टी को बचाए रखने की चुनौती

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










