
पार्क में खेल रहा था 9 साल का बच्चा, करंट की चपेट में आया तो उठीं आग की लपटें, बुरी तरह झुलसा, Video
AajTak
जालंधर में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. यहां 9 वर्षीय मासूम बच्चा 66 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. पार्क में खेलते समय बच्चे ने रस्सी से पत्थर बांधकर ऊपर फेंका, जो सीधे हाई वोल्टेज तार से टकरा गया. इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और करंट लगने से बच्चे के शरीर में आग लग गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 9 साल का एक बच्चा खेलते-खेलते 66 केवी हाई-वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया. यह खौफनाक घटना पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि बच्चा खेल-खेल में रस्सी में पत्थर बांधकर ऊपर फेंक रहा था. जैसे ही वह पत्थर हाई-वोल्टेज तारों से टकराया, एक जोरदार धमाका हुआ और बच्चा करंट से झुलस गया.
हादसे के बाद पार्क में मौजूद अन्य बच्चे और आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ ही पलों बाद लोग वापस लौटे और गंभीर रूप से झुलसे हुए बच्चे को उठाया. झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाला यह 9 साल का बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है.
यहां देखें Video
बच्चे के ने बताया कि हादसे के समय वह अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था. खेल-खेल में उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज रस्सी से बांधकर ऊपर फेंकी, लेकिन जैसे ही वह तारों से टकराई, जबरदस्त विस्फोट हुआ और वह चीख पड़ा. बिजली का झटका लगते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह झुलस गया.
यह भी पढ़ें: ठाणे: रेलवे स्टेशन पर केबल इंस्टॉलेशन के दौरान करंट लगने से दो मजदूर झुलसे, लापरवाही का मामला दर्ज
गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया. परिवार वालों के अनुसार, बच्चे की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है. इस घटना के बावजूद पावरकॉम को घटना की जानकारी नहीं मिली और न ही तत्काल बिजली आपूर्ति बंद की गई.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








