
'पापा हमें मार डालेंगे, बचा लीजिए...' मुस्लिम युवती ने की हिंदू युवक से Love Marriage, लगाई जान बचाने की गुहार
AajTak
आगरा में मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन करके प्रेमी से शादी कर ली. लेकिन अब उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जिसमें सुरक्षा की गुहार लगाई है. युवती का कहना है कि उसके मायके वाले उसे और उसके पति को मार डालना चाहते हैं. वहीं, युवती के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में मोहब्बत के खातिर मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया और प्रेमी से शादी कर ली. मुस्लिम युवती सुजैन ने प्रेमी दीपक को पाने के लिए हिन्दू धर्म अपनाया. साथ ही अपना नाम भी बदल लिया. लेकिन अब दोनों परेशान हैं क्योंकि युवती के घर वालों ने युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है. प्रेमी-प्रेमिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाला और सुरक्षा की गुहार लगाई.
बताया जा रहा है कि 3 सितम्बर को सुजैन घर से निकली और प्रेमी दीपक के साथ चली गई. बेटी जब घर नहीं लौटी तो सुजैन के परिजनों ने थाना शाहगंज में प्रेमी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होने के बाद सुजैन उर्फ सुजाता और उसका प्रेमी दीपक बेहद परेशान हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाई है.
वायरल वीडियो में युवती कह रही है, ''मैंने आज से एक डेढ़ साल पहले ही हिन्दू धर्म अपना लिया था. बिना किसी दबाव के 4 सितंबर 2022 को मैंने अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में दीपक से शादी की है. लेकिन मेरे घरवाले दीपक और मेरी हत्या करना चाहते हैं. दीपक को झूठे केस में फंसाना चाहते हैं. आगरा पुलिस प्रशासन से मेरी विनती है कि वो मुझे, दीपक को और उनके घरवालों को सुरक्षा दे.''
पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप युवती अपने पिता से बेहद डरी हुई है. एक ओर सुजैन उर्फ सुजाता अपने पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर रही है. तो दूसरी ओर युवती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दीपक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पिता की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









