
पानी के साथ बहकर आई मिट्टी और ढह गई सुरंग, 13.5 KM अंदर फंसे 8 लोग, रातभर चला रेस्क्यू... टनल हादसे का हर अपडेट
AajTak
शनिवार सुबह 200 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन के साथ पहली शिफ्ट में 50 से अधिक लोग सुरंग के अंदर गए. वह टनल के अंदर 13.5 किलोमीटर तक गए, इसी दौरान सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया. मशीन के आगे चल रहे 2 इंजीनियर सहित आठ लोग वहां फंस गए, जबकि 42 अन्य सुरंग के बाहरी गेट की ओर भागे और बाहर निकल आए.
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, इससे 8 लोग सुरंग में फंस गए. राज्य सरकार ने कहा कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भारतीय सेना, एनडीआरएफ और विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. देर रात एक SDRF कर्मी ने कहा कि सुरंग के अंदर जाना संभव नहीं, घुटनों तक कीचड़ भरी है, हमें कोई दूसरा रास्ता अपनाना होगा. तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी दी कि उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले साल हुई सुरंग दुर्घटना में काम करने वाले विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है. इसके अलावा भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर तैनात हैं. रेस्क्यू टीम ने सुरंग में फ्रेश एयर भेजने की व्यवस्था की है, ताकि फंसे हुए लोगों को सांस लेने में परेशानी न हो.
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से फोन पर बातचीत कर हादसे की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रहीः राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया और उनकी सुरक्षा की उम्मीद जताई. X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि बचाव अभियान चल रहा है और राज्य सरकार आपदा राहत दलों के साथ मिलकर खतरे में पड़े लोगों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
झारखंड के सीएम बोले- मदद पहुंचाने के लिए तैयार
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल हादसे में झारखंड समेत अन्य राज्यों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर मिली है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से आग्रह है कि टनल हादसे में हरसंभव मदद पहुंचाने की कृपा करें. मैं मरांग बुरु से हादसे में फंसे सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं, झारखंड सरकार, तेलंगाना सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर हर पल की जानकारी ले रही है, हम हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए तैयार हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









