
पानी का 'व्यंग्यबाण' और लालू-तेजस्वी के लिए 'माइग्रेन'... कन्हैया उठा पाएंगे बिहार में कांग्रेस की उम्मीदों का 'गोवर्धन'?
AajTak
बिहार में जब शख्सियत की तुलना होती है तो तेजस्वी के बरक्स कन्हैया आते हैं. JNU की डिग्री वाले कन्हैया अपने संवाद अदायगी के दम पर इस तुलना में तेजस्वी से आगे चले जाते हैं. ये तुलना लालू यादव को माइग्रेन दे रही है. इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव से काफी पहले राज्य में सक्रिय दिख रही है. पार्टी ने सामाजिक समीकरणों और शीट शेयरिंग के गणित का ख्याल रखते हुए प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी दलित चहेरे और विधायक राजेश राम को दे दी है.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बयान की चर्चा एक बार फिर से हो रही है. बिहार में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर सरकार को अक्सर कोसने वाले कन्हैया कुमार ने एक चर्चित और अरबों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर सवाल उठाया है. कन्हैया कुमार ने भारतमाला सड़क परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये प्रोजेक्ट क्यों बन रहा है, किसके लिए बन रहा है? बिहार में जब कुछ है ही नहीं तो रोड क्यों बन रहा है.
पहली बार बेगूसराय से दूसरी बार दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार चुके कन्हैया और कांग्रेस दोनों के लिए बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव एक ऐसी सियासी जंग है जहां कांग्रेस को प्रतिष्ठाजनक वापसी चाहिए. लेकिन कन्हैया-कांग्रेस की टक्कर बीजेपी के अलावा आरजेडी आइकन और लालूपुत्र तेजस्वी यादव से हैं.
बिहार में जब शख्सियत की तुलना होती है तो तेजस्वी के बरक्स कन्हैया आते हैं. JNU की डिग्री वाले कन्हैया अपने संवाद अदायगी के दम पर इस तुलना में तेजस्वी से आगे चले जाते हैं. ये तुलना लालू यादव को माइग्रेन दे रही है.
कन्हैया कुमार ने दरभंगा में इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि ये सड़क बड़े उद्योगपतियों के लिए बनाई जा रही है. कन्हैया ने कहा, "बिहार में वो है जिसके लिए दुनिया तरसने वाली है, बिहार में है पानी...याद कीजिएगा मेरा बात, जो हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे हैं, पानी पेट्रोल से भी ज्यादा कीमती होने जा रही है, क्योंकि पेट्रोल पीने से प्यास नहीं बुझती है, दुनिया में जिस तरह से पानी खत्म हो रहा है उसके बाद दुनिया भर के पूंजीपतियों और कारोबारियों की नजर बिहार के पानी पर है."
#WATCH | Bihar | Addressing a press conference in Darbhanga yesterday, Congress leader Kanhaiya Kumar said, "Why are big roads being constructed in Bihar now? It is because Bihar has water resources. In future, water will be more expensive than petrol. All the industrialists have… pic.twitter.com/NvZVM93F6g
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दौरा कर पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता ने कहा कि जब औद्योगीकरण का दौर था तो बिहार में उद्योग धंधे नहीं लगाए गए लेकिन अब जब उद्योग स्वत: आ रहे हैं तो अब यहां छोटे-छोटे उद्योग लगाए जा रहे हैं, और वहां भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलना है, ताकि यहां के पानी का दोहन किया जा सके.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









