
पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, मीसा भारती के खिलाफ लड़ रहे चुनाव
AajTak
पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के मसौढ़ी स्थित तनेरी इलाके में बीजेपी सांसद और पाटलिपुत्र प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि काफिले पर फायरिंग की गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.
पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के मसौढ़ी स्थित तनेरी इलाके में बीजेपी सांसद और पाटलिपुत्र प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि काफिले पर फायरिंग की गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.
बता दें कि रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ें हैं. वहीं, कूछ दिनों पहले एक रैली में रामकृपाल यादव लालू परिवार पर बरसते हुए दावा किया था कि उनका परिवार उनकी प्रगति की परिभाषा के तहत विकसित हुआ है. मीसा भारती को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने (मीसा भारती ने) अपने सांसद कोटे से 15 करोड़ रुपये की जो राशि मंजूर की थी उसका अधिकांश हिस्सा नालंदा में निवेश किया गया था, पाटलिपुत्र में नहीं.
ये भी पढ़ें- बिहार में NDA को कांटे की टक्कर दे रहा महागठबंधन, Exit Poll बता रहा वोट में हिस्सेदारी के साथ सीट भी बढ़ेगी
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मीसा भारती को निर्वाचन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी नहीं है. रामकृपाल यादव ने खुद को घर-घर का बेटा बताया था. उन्होंने आगे दावा किया था कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के संयुक्त काम से पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विकास की धारा बिना रुके बह रही है. यह आरोप लगाते हुए कहा था कि राजद एक परिवार की पार्टी है.
Lok Sabha Election Exit Poll Results 2024
वहीं, बिहार में इस बार महागठबंधन नीतीश और बीजेपी की जुगलबंदी के सामने कितना दम दिखा पाएगा? इसे लेकर एग्जिट पोल का इंतजार खत्म हो गया है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल नतीजों में एनडीए को 29 से 33 और इंडिया ब्लॉक को सात से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









