
पाकिस्तान होकर लौटी महिला, हिरासत में लेने के लिए नागपुर कोर्ट पहुंची लद्दाख पुलिस, हैरान कर देगी वजह
AajTak
कपिलनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कारगिल पुलिस ने मंगलवार नागपुर की एक अदालत में एक आवेदन पेश किया, जिसमें उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की मांग की गई. अब अदालत बुधवार को मामले की सुनवाई करेगी.
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से पुलिस की एक टीम नागपुर पहुंची और मंगलवार को स्थानीय अदालत में नागपुर की रहने वाली एक महिला को हिरासत में लेने के लिए आवेदन दिया. वो महिला पिछले महीने पाकिस्तान चली गई थी, लेकिन उसे वापस भेज दिया गया. लद्दाख के कारगिल से टीम सोमवार रात नागपुर पहुंची.
महिला सुनीता जामगड़े (43) कथित तौर पर कारगिल के हुंदरमन गांव से पाकिस्तान चली गई थी, जो लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है. कपिलनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कारगिल पुलिस ने मंगलवार नागपुर की एक अदालत में एक आवेदन पेश किया, जिसमें उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की मांग की गई. अब अदालत बुधवार को मामले की सुनवाई करेगी.
दरअसल, सुनीता जामगड़े 4 मई को अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ नागपुर से निकली थी और कारगिल पहुंची, जहां से वह 14 मई को पाकिस्तान चली गई थी. इसके बाद वह नियंत्रण रेखा (LOC) पार करने से पहले अपने बेटे को पीछे छोड़ गई थी.
पुलिस ने पहले बताया था कि सीमा पार करने के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया और उसे तब तक हिरासत में रखा जब तक कि उसे आधिकारिक तौर पर भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंप दिया गया.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जामगड़े लापता होने से पहले दो पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थी. जिनकी पहचान जुल्फेकार और पास्टर के रूप में हुई है. अमृतसर पुलिस ने एक जीरो एफआईआर दर्ज की थी, जिसे बाद में नागपुर के कपिल नगर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वह रहती है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








