
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, मियांवली एयरबेस में घुसे फिदायीन हमलावर, भीषण गोलीबारी
AajTak
पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है. कई आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर हमला किया है.
पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है. आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 5-6 आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं. अभी तक एक हमलावर मारा गया है. तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
पाकिस्तानी सेना का बयान
पाकिस्तानी सेना (ISPR) इस हमले को लेकर बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, '4 नवंबर, 2023 को तड़के पाकिस्तान वायु सेना का मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस एक असफल आतंकवादी हमले को कोशिश की है. सैनिकों द्वारा तत्काल की गई जवाब कार्रवाई से हमले को नाकाम कर दिया गया जिससे कर्मियों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई. सुरक्षाकर्मियों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने करने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि बचे हुए 3 आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा घेर लिया गया.'
सेना के बयान के मुताबिक, 'हालांकि हमले के दौरान पहले से ही ज़मीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमानों और एक ईंधन बाउज़र को नुकसान पहुंचा है. क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया है.'
टीजेपी ने ली जिम्मेदारी
तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने मियांवाली के एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कई आत्मघाती हमलावर भी इसमें शामिल हैं. स्थानीय निवासियों ने हमले की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज पोस्ट किए हैं. आतंकवादी समूह ने यह भी दावा किया है कि उसने बेस पर मौजूद एक टैंक को भी नष्ट कर दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










