
पाकिस्तान में पिछले 48 घंटे में 57 हमले, BLA और TTP ने 100 से ज्यादा लोगों को मारने का किया दावा
AajTak
पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है.
पाकिस्तान में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.विद्रोहियों के एक के बाद एक हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान में 57 हमले हुए हैं. इसमें बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाइजैक का आंकड़ा शामिल नहीं है. इनमें ज्यादातर हमले TTP और BLA की ओर से अंजाम दिए गए हैं.
स्नाइपर शॉट, ग्रेनेड अटैक, IED ब्लास्ट के जरिए विद्रोहियों ने पाकिस्तान को सकते में डाल दिया है. आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो इन हमलों में 16 लोगों की मौत हुई है जबकि 46 लोग घायल हैं. वहीं, BLA के दावे के अनुसार, ये आंकड़ा 100 से अधिक है.
सेना के काफिले पर हुआ हमला
पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हमला हुआ. इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: थर्रा उठा बलूचिस्तान! विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर कैसे किया हमला, खुद जारी किया वीडियो
टीटीपी ने भी किया हमला

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









