
पाकिस्तान में अनोखी शादी... 6 सगी बहनों से 6 सगे भाइयों ने रचाई शादी, वीडियो वायरल
AajTak
पाकिस्तान में इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसकी खास वजह है कि इस समारोह में 6 सगे भाईयों ने 6 सगी बहनों से शादी की. ये अनोखा आयोजन 100 से ज्यादा मेहमानों की मौजूदगी में बेहद सादगी के साथ संपन्न हुआ.
पाकिस्तान में इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसकी खास वजह है कि इस समारोह में 6 सगे भाईयों ने 6 सगी बहनों से शादी की. ये अनोखा आयोजन 100 से ज्यादा मेहमानों की मौजूदगी में बेहद सादगी के साथ संपन्न हुआ. इस शादी में न तो दहेज लिया गया और न ही किसी तरह का अनावश्यक खर्च किया गया. खास बात यह रही कि इस समारोह को आयोजित करने के लिए सभी भाइयों को लंबा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि सबसे छोटा भाई बालिग होने तक शादी नहीं कर सकता था.
बड़े भाई ने तय किया कि सभी 6 भाई एक ही दिन शादी करेंगे. उन्होंने बताया कि आजकल लोग शादियों के लिए कर्ज लेते हैं या अपनी जमीन बेच देते हैं. हम यह दिखाना चाहते थे कि बिना आर्थिक बोझ डाले भी शादी को यादगार और खुशहाल बनाया जा सकता है.
देखें वायरल वीडियो
ऐसा चुना गया परिवार इन भाइयों ने ऐसे परिवार को चुना जहां 6 सगी बहनें थीं. उनके परिवार से रिश्ता भेजकर सहमति ली गई. इसके बाद शादी की रस्में तय की गईं और आयोजन को बेहद सादगी और प्यार से संपन्न किया गया.
सिर्फ 30 हजार रुपये में हुई शादी 24न्यूजएचडी चैनल के अनुसार, इस सामूहिक विवाह पर कुल खर्च मात्र 1 लाख पाकिस्तानी रुपये आया, जो भारतीय मुद्रा में सिर्फ 30 हजार रुपये है. इस कम लागत में संपन्न हुआ यह आयोजन महंगी शादियों की परंपरा को चुनौती देता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शादी का वीडियो अब पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस सादगीपूर्ण शादी की तारीफ कर रहे हैं और इसे नई सोच और प्रेरणा का प्रतीक मान रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










