
'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं...', राजनाथ सिंह के PoK के बयान पर फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी
AajTak
राजनाथ सिंह ने कहा था कि मुझे लगता है कि भारत को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. जिस तरह से जम्मू कश्मीर में जमीनी हालात बदले हैं, वहां आर्थिक प्रगति हुई है और शांति लौटी है, मुझे लगता है कि पीओके के लोगों की ओर से भारत में शामिल होने की मांग खुद ही उठने लगेगी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर दिए बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है. अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा और उसके पास परमाणु बम भी हैं, जो हम पर गिरेंगे.
दरअसल, रविवार को न्यूज एजेंसी से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि पीओके पर बलपूर्वक कब्जा करने की जरूरत नहीं है. वहां के लोग खुद भारत में शामिल हो जाएंगे.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर रक्षा मंत्री ऐसा कह रहे हैं तो आगे बढ़ें. हम रोकने वाले कौन होते हैं? लेकिन याद रखें, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं. उनके पास परमाणु बम हैं और दुर्भाग्य से वो हम पर गिरेंगे.'
अब्दुल्ला की इस टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी नेता ने उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर पाकिस्तान की छाप है. त्रिवेदी ने कहा कि अब तक पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेता परमाणु बम होने की बात कहते थे, लेकिन अब इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला भी ऐसा ही कह रहे हैं.
राजनाथ सिंह ने क्या कहा था?
राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लगता है कि भारत को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. जिस तरह से जम्मू कश्मीर में जमीनी हालात बदले हैं, वहां आर्थिक प्रगति हुई है और शांति लौटी है, मुझे लगता है कि पीओके के लोगों की ओर से भारत में शामिल होने की मांग खुद ही उठने लगेगी.'

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








