
पाकिस्तान ने किया खुली जंग का ऐलान, टारगेट पर- काबुल, कंधार, 133 को मारने का दावा
ABP News
Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव फरवरी 2026 में तेजी से बढ़ा है. अब दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं, जिसमें सैनिकों की मौतें और ठिकानों को नुकसान पहुंचा है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव अब खुले संघर्ष में बदल चुका है. ये क्लैश 21 फरवरी 2026 से शुरू हुआ, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक्स कीं. अब दोनों तरफ से बड़े हमले हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' लॉन्च किया है. अफगानिस्तान इसे पाकिस्तानी आक्रामकता का जवाब बता रहा है.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे के अलावा पक्तिका में आज फिर सैन्य अड्डे के नाम पर अफगानिस्तान में विस्थापितों के शिविर पर ड्रोन से हमला किया था, जिसमे 11 लोग घायल हुए हैं.
अफगनिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आज अफगानिस्तान के पाकिस्तान पर हमले शुरू करने के बाद उनके 8 सैनिक मारे गए और 13 घायल हैं. साथ ही काबुल, कंधार, पक्तिका में सैन्य अड्डों पर हवाई हमले के किसी भी अफ़ग़ान नागरिक या फिर सैनिक की मौत नहीं हुई है.













