
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
ABP News
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष धमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. 26 फरवरी की रात से जंग जारी है. दोनों देश एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा कर रहे हैं.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की तनातनी अब जंग का रूप ले चुकी है. दोनों देशों के बीच 26 फरवरी रात 9 बजे से शुरू हुई जंग लगातार चल रही है. एक तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर 8 जगहों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हैं, तो जंग ने दिन में हवाई रास्ता अपना लिया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका, खोश्त, नांगरहार स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले किए. जवाब में अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान के चार शहर स्वाबी, , एबटाबाद और नौशेरा में स्थित पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर ड्रोन से हमले करने का दावा किया.
इस्लामाबाद में ड्रोन हमले के सबूत नहीं सामने आए, लेकिन स्वाबी में एक स्कूल में पाकिस्तानी सेना टिकी हुई थी. उसके बाहर अफगानिस्तान का आत्मघाती ड्रोन फट गया, साथ ही अबोट्टाबाद में पाकिस्तानी सेना की पाकिस्तान मिलिट्री अकैडमी (PMA) में अफगानिस्तान का ड्रोन जाकर गिरा. इसी तरह नौशेरा में भी स्थानीय लोगों ने धमाके की शिकायत की.
पाकिस्तान ने जारी किया एयर स्ट्राईक का वीडियो
27 फरवरी शाम 6 बजे तक पाकिस्तान अफगानिस्तान के 31 से ज्यादा सैन्य अड्डों पर हवाई स्ट्राइक की वीडियो जारी कर चुका है. साथ ही कल (26 फरवरी) से आज (27 फरवरी) तक अफगानिस्तान की सेना भी 50 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को मोर्टार, आर्टिलरी की मदद से ध्वस्त कर चुकी है.













