
पाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर इमरान समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग
AajTak
पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ पीटीआई के नेता सड़कों पर हैं. वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. उत्तरी वजीरिस्तान में पीटीआई के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला था जिसपर पुलिस ने गोलीबारी कर दी. पार्टी के एक पूर्व विधायक और कई कार्यकर्ता घायल हो गए.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित चुनावी धांधली के खिलाफ एक विरोध रैली के दौरान एक पूर्व विधायक और पीटीआई के नेता घायल हो गए. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया, जिसमें पख्तून राष्ट्रवादी मोहसिन दावर घायल हो गए.
नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य और नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट के अध्यक्ष दावर और अन्य उनके अन्य समर्थक शनिवार को प्रदर्शन कर रहे थे. वे चुनाव परिणाम की घोषणा में देरी को लेकर उत्तरी वजीरिस्तान जिले में विरोध कर रहे थे. रैली में हिस्सा लेने वाले एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
ये भी पढ़ें: नतीजों के बीच इमरान खान को 12 मुकदमों में बेल, 40 घंटे बाद भी 15 सीटों के रिजल्ट पर फंसा पेच
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फायरिंग शुरू कर दी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. दावर अगस्त 2018 से अगस्त 2023 तक नेशनल असेंबली के सदस्य थे. मानवाधिकार आंदोलन, पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के सह-संस्थापक, दावर ने पूर्व में राष्ट्रीय युवा संगठन और अवामी नेशनल पार्टी की सहयोगी शाखा पश्तून स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है.
पंजाब प्रांत में चुनाव में धांधली के आरोप

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










