
'पाकिस्तान को हथियार देना बंद करें...', नीदरलैंड के मंत्री से राजनाथ सिंह की अपील
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रुबेन बर्केलमेंस से मुलाकात की और सीमा पार आतंकवाद पर चिंता जाहिर की. राजनाथ सिंह ने डच कंपनियों से पाकिस्तान को हथियार या तकनीक न देने की अपील की. बातचीत में इंडो-पैसिफिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों पर सहयोग पर भी चर्चा हुई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रुबेन बर्केलमेंस से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर गहरी चिंता जाहिर की. सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने अपील की कि डच कंपनियों को पाकिस्तान को हथियार, प्लेटफॉर्म या टेक्नोलॉजी मुहैया नहीं करानी चाहिए.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद कई दशकों से भारत के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है, जिससे देश को गंभीर नुकसान झेलने पड़े हैं. मुलाकात के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि वे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और गहराई और ऊंचाई पर ले जाने के लिए तत्पर हैं.
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी DNI तुलसी गबर्ड से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर की बातचीत
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
चर्चा के दौरान, दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों पर सहयोग को लेकर भी चर्चा की. रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने जहाज निर्माण, उपकरण और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की है. दोनों देशों के कौशल, तकनीक और संसाधनों के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिससे सहयोग को और प्रभावी बनाया जा सके.
दरलैंड के युवा मंत्री से मिलकर क्या बोले राजनाथ सिंह?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






