
पाकिस्तान को श्रीलंका का एक अल्टीमेटम और बैकफुट पर आ गए नकवी, बायकॉट विवाद में नया मोड़
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर एक बार फिर सरकार से सलाह ले सकता है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने PCB से अपील की है कि इस फैसले पर दोबारा विचार किया जाए, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच न होने से श्रीलंका को आर्थिक नुकसान होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की ड्रामेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर अपनी सरकार से सलाह लेने वाला है. यह सलाह 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार को लेकर होगी, जिसे दोबारा सोचने की अपील श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने की है.
पाकिस्तान सरकार ने PCB को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए टीम भेजने की इजाजत तो दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है. यह वही मैच है जिसे ICC और उसके ब्रॉडकास्टर्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला मुकाबला माना जाता है.
श्रीलंका क्रिकेट को क्यों है चिंता?
भारत-पाकिस्तान मैच न होने की वजह से श्रीलंका क्रिकेट को आर्थिक नुकसान होने का डर है. इसी को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने PCB को एक ईमेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि अगर 15 फरवरी का यह बड़ा मुकाबला नहीं हुआ तो:
* टिकट बिक्री (गेट मनी) में भारी नुकसान होगा * हॉस्पिटैलिटी और स्पॉन्सरशिप से मिलने वाली कमाई घटेगी * श्रीलंका में टूर्नामेंट की छवि को भी नुकसान पहुंचेगा
श्रीलंका भारत के साथ मिलकर इस टी20 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर रहा है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











