
पाकिस्तान को भारी नुकसान, चीन का फेल्योर, आतंकवाद पर रेडलाइन... पेंटागन के एक्सपर्ट ने बताया कैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' बनेगा केस स्टडी
AajTak
जॉन स्पेंसर ने कहा कि चीन का एयर डिफेंस सिस्टम घटिया स्तर का साबित हुआ. चीनी मिसाइलें और लड़ाकू विमान भारतीय सिस्टम्स के सामने निम्न गुणवत्ता वाले साबित हुए. भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के मेड इन चाइना एयर डिफेंस सिस्टम को दुनिया के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा.
अमेरिकी सेना के पूर्व कर्नल और आधुनिक युद्ध के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक जॉन स्पेंसर ने आज तक के साथ बातचीत में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का स्पष्ट और बेबाक मूल्यांकन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि चार दिनों की इस सैन्य कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक जीत हासिल की. स्पेंसर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल अपने रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा किया बल्कि उससे भी आगे राष्ट्रीय सुरक्षा के नए सिद्धांत का आगाज किया. उन्होंने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत आक्रामक और रक्षात्मक दोनों ही क्षमताओं में शीर्ष पर था.
जॉन स्पेंसर ने कहा कि भारत न केवल पाकिस्तान के अंदर घुसर हमला करने में सफल रहा, बल्कि दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल हमलों का सफलतापूर्वक बचाव किया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ी. यह भारत का एक कड़ा संदेश था कि आतंकवाद को समर्थन देने की कीमत पाकिस्तानी सेना को चुकानी पड़ेगी. भारत ने इस छोटे युद्ध में पाकिस्तान के कई एयरबेसों पर हमला करके अपना प्रभुत्व साबित किया. स्पेंसर ने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि चीन की सैन्य तैयारियों की भी पोल खोल दी.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: डिफेंस सेक्टर को बजट का बूस्टर... सेना ने देश का सिर ऊंचा किया, सरकार ने खोल दिया खजाना
चीन का एयर डिफेंस सिस्टम घटिया स्तर का साबित हुआ
जॉन स्पेंसर ने कहा कि चीन का एयर डिफेंस सिस्टम घटिया स्तर का साबित हुआ. चीनी मिसाइलें और लड़ाकू विमान भारतीय सिस्टम्स के सामने निम्न गुणवत्ता वाले साबित हुए. भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के मेड इन चाइना एयर डिफेंस सिस्टम को दुनिया के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा. भारत यह संदेश देने में स्पष्ट रूप से सफल हुआ कि वह पाकिस्तान के अंदर कहीं भी और किसी भी समय अपने द्वारा तय लक्ष्य को हिट करने में पूरी तरह सक्षम है. इस अमेरिकी युद्ध विशेषज्ञ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ है.
यह भी पढ़ें: 'पहले ही दी थी दूर रहने की चेतावनी...', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर- PAK सेना ने सही सलाह नहीं मानी

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









