
पाकिस्तान के परमाणु बम को लेकर वहां के वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक परवेज हुदाबोय ने कहा है कि पाकिस्तान को परमाणु बम का डिजाइन चीन ने दिया था. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने साल 2003 में जब एक पाकिस्तानी समुद्री जहाज को पकड़ा था, जब उसमें परमाणु बम का डिजाइन मिला था जिस पर चीनी भाषा में लिखा था.
पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक और प्रोफेसर परवेज हुदाबोय ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने जो परमाणु बम बनाया था, उसका डिजाइन चीन से आया था. उन्होंने कहा कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब अमेरिका ने पाकिस्तान के एक जहाज को पकड़ा जिसमें बम का डिजाइन मौजूद था.
पाकिस्तान के पत्रकार अहसान बिलाल बाजवा को दिए गए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी वैज्ञानिक हुदाबोय ने बताया, 'ये वही डिजाइन था जिसे चीन ने 1962 में टेस्ट किया था. मैं यह बात दावे से इसलिए कह सकता हूं क्योंकि 2003 में एक समुद्री जहाज पकड़ा गया था. उसमें सेंट्रिफ्यूज के पार्ट्स थे. डॉक्टर अब्दुल कादिर खान (पाकिस्तान परमाणु कार्यक्रम के जनक) ने इसे मलेशिया से लीबिया भिजवाने की कोशिश की थी. वो जहाज अमेरिका ने पकड़ लिया. जहाज से परमाणु बम के डिजाइन भी निकले.'
उन्होंने आगे कहा, 'ये बातें मैंने बनाई नहीं है...ये बातें आपको अमेरिका से भी पता लग जाएंगी. क्योंकि जब वो डिजाइन जहाज से बरामद हुआ तो उसमें चीनी भाषा में लिखा हुआ था. बम का पुर्जा-पुर्जा उस ब्लू प्रिंट में दिखाया गया. बीबीसी कार्गो उस जहाज का नाम था.'
परवेज हुदाबोय ने कहा कि यह बात उन्हें 1995 में ही पता चल गई कि चीन पाकिस्तान को परमाणु बम का डिजाइन दे रहा है.
उन्होंने कहा, 'एटॉमिक एनर्जी कमीशन के उस वक्त के चेयरमैन मुनीर अहमद खान अक्सर मुझे घर बुलाया करते थे. वो उन दिनों बेहद दुखी रहा करते थे कि देश में परमाणु या फिर किसी क्षेत्र में कोई रिसर्च नहीं हो रही है. एक दिन उन्होंने मुझे बुलाकर कहा कि कुछ अमेरिकी सीनेटर आए थे और उन्होंने मुझे खूब सुनाया और कहा कि हमें पता है कि आप बम बना रहे हैं. आप कहते हैं कि आप नहीं बना रहे लेकिन हम जानते हैं कि आप बम बना रहे हैं. इसके बाद उन्होंने मेज पर एक कागज रखा और कहा कि ये वो डिजाइन है जो आपको चीन से मिला है और ये सबूत है कि आप बम बना रहे हैं.'
भारत से मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने बनाया परमाणु बम

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









