
पाकिस्तान के पंजाब में 'रेप इमरजेंसी', भारत के राजस्थान में भी चौंकाने वाले आंकड़े
AajTak
Pakistan के Punjab में पिछले 6 महीने के अंदर रेप के 2,439 मामले दर्ज किए गए. इतने केस सामने आने के बाद वहां की राज्य सरकार ने इमरजेंसी लगाने का फैसला किया है. भारत के राजस्थान के आंकड़ों पर नजर डालें तो NCRB के मुताबिक साल 2020 में राजस्थान में दुष्कर्म के 5,310 केस सामने आए थे.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रेप के मामले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि वहां की राज्य सरकार ने इमरजेंसी लगाने का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के पंजाब में पिछले 6 महीने के अंदर दुष्कर्म के 2,439 मामले दर्ज किए गए. वहीं, 90 महिलाओं की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. ये मामले चौंकाने वाले जरूर हैं, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत के एक राज्य के हालात भी कम चिंताजनक नहीं हैं. दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान लगातार 2 साल से टॉप पर बना हुआ है.
पाकिस्तान की सबसे ज्यादा आबादी पंजाब प्रांत में ही रहती है. करीब 22.09 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान के तकरीबन 11 करोड़ लोग पंजाब में रहते हैं. पंजाब सूचना आयोग के मुताबिक पिछले 6 महीनों में राज्य के सबसे बड़े शहर लाहौर में 400 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ. इसके अलावा 2,300 से ज्यादा महिलाएं अपहरण का शिकार हुईं,
22 हजार में से सिर्फ 77 दोषी
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर दिन दुष्कर्म के कम से कम 11 मामले दर्ज किए जाते हैं. पिछले 6 सालों में 22,000 से ज्यादा रेप की घटनाएं दर्ज हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार इन 22,000 आरोपियों में से केवल 77 ही दोषी ठहराए जा सके.
राजस्थान के हालात कितने बुरे?
वहीं अगर भारत के राजस्थान की बात करें तो राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में साल 2020 में दुष्कर्म के 5,310 केस दर्ज किए गए. इतना ही नहीं एनसीआरबी के अनुसार इससे ठीक एक साल पहले (2019) यहां रेप के 5,997 मामले सामने आए थे. दोनों ही साल दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देशभर में पहले नंबर पर रहा था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








