
पाकिस्तान के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत का ड्रोन अटैक, आज सुबह हुआ हमला
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है. ड्रोन हमले से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. इससे पहले कल पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन हमले की कोशिश की थी.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है. यह अटैक आज सुबह ही किया गया, जिसकी पुष्टि की गई है.
पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है. इससे पहले कल पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.
इससे पहले बीती रात बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे सात घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं.
बीती रात भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को पस्त करने के बाद जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को मार गिराया.
पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई, जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान की सेना के हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया.
भारतीय सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की गई थी. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










