
पाकिस्तान की तरह तुर्की की भी हालत पस्त, सस्ती ब्रेड के लिए लगीं लंबी कतारें
AajTak
तुर्की में बढ़ती महंगाई से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सस्ती ब्रेड के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े होने पर मजबूर हैं. राष्ट्रपति की आर्थिक नीतियों को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है.
पाकिस्तान में जिस तरह महंगाई आसमान छू रही है, कुछ वैसा ही हाल उसके करीबी दोस्त तुर्की का है. तुर्की भयानक महंगाई की मार झेल रहा है. सब्सिडी पर सस्ती ब्रेड खरीदने के लिए दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं. यहां तक कि दूध, दवाइयों और दैनिक इस्तेमाल की सभी जरूरी वस्तुएं भी बहुत महंगी मिल रही हैं. महंगाई से त्रस्त जनता अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है. लोग महंगाई के लिए राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन की आर्थिक नीतियों को ही जिम्मेदार मान रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











