
पाकिस्तानी कहीं नजर नहीं आ रहे, फालतू में किया था इतना प्रचार, पाक की हार के बाद मीम्स की बाढ़
AajTak
टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. मैच के दौरान पाकिस्तान के लगातार विकेट गिरने पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. बाबर आजम के आउट होने के बाद फैंस ने जमकर मजेदार पोस्ट शेयर किए. इस जीत के साथ भारत सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गया.
भारत और पाकिस्तान का मैच मतलब रोमांच, दबाव और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़. टी20 विश्व कप 2026 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तो मैदान पर तो मुकाबला हुआ ही, लेकिन इंटरनेट पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई. खासकर तब, जब पाकिस्तान के विकेट एक के बाद एक गिरने लगे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का मजबूत स्कोर बनाया. यह भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबलों में भारत का सबसे बड़ा स्कोर रहा. पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे. लेकिन शुरुआत से ही पाकिस्तान दबाव में दिखा.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट कर दिया. इसके बाद साइम अयूब छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए. कप्तान सलमान अली आगा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









